बाप न्यूज | बाप कस्बा स्थित कृष्णा फर्नीचर एंड स्टील में बुधवार रात होली रसिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होली के भक्ति ...
बाप न्यूज | बाप कस्बा स्थित कृष्णा फर्नीचर एंड स्टील
में बुधवार रात होली रसिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होली के भक्ति
भरे मधुर भजनों के साथ उपस्थित लोगो ने फूलो से होली खेली। कार्यक्रम मे महिलाएं भी
बड़ी संख्या में उपस्थित रही। फलोदी के ख्यातनाम भजन गायक कलाकार पुरुषोतम थानवी ने
झीणी झीणी उड़े रहे गुलाल..., ब्रज मंडल रा कान्हा.., काना काकरिया…, राधा कृष्ण के प्रेम प्रसंग और ब्रजवासियो
के श्रीकृष्ण के प्रति दर्शाते भक्ति भरे भजनो से श्रोताओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्रकाश पुरोहित ने बताया कि पुष्प होली व मधुर भजनो का ग्रामीणो ने खूब आनन्द लिया।
सुनिल बोहरा, सन्तोष (छोटा) जयपुरिया,
नरेन्द्र थानवी, महेश व्यास, प्रकाश बोहरा, मुकेश पुरोहित, राजु गुचिया, प्रकाश गुचिया,
भरत तंवर, प्रेम पालीवाल, लोकेश, नगर पालिका उपाध्यक्ष गोपाल भट्ठड़, ललीत व्यास, मदनलाल
रंगा, दामोदर मेहता, ओम राठी, ललीत गुचिया, भवर लाल दर्जी, ज्ञानचंद दर्जी, मनोज लोहिया,
महेंद्र शर्मा, भोमराज थानवी, देव किशन जोशी, भातुभा, अभय, भारती गुचिया, सुनिता गुचिया, सुमन थानवी,
दुर्गा रंगा, सन्तोष सैनी, सरस्वती रंगा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।