अभियान ‘संपोलिया’ के तहत पुलिस थाना जाम्बा की कार्यवाही बाप न्यूज/रमन दर्जी | सरहद जाम्बा की ढाणी स्थित एक झोंपड़े से जाम्बा पुलिस ने 14...
अभियान ‘संपोलिया’ के तहत पुलिस थाना जाम्बा की कार्यवाही
बाप न्यूज/रमन दर्जी | सरहद जाम्बा की
ढाणी स्थित एक झोंपड़े से जाम्बा पुलिस ने 14 किलो 640 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर
एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया
कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ व सप्लायर के विरूद्व
कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान संपोलिया के तहत यह कार्यवाही की गई। जाम्बा
पुलिस ने मंगलवार को जाम्बा पुलिस ने सरहद जाम्बा की ढाणी में आरोपी सुनिल कुमार पुत्र
गणपतराम जाति विश्नोई के घर के पास खेत में बने झोंपड़े में दबिश देकर कुल 14 किलो
640 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी सुनिल कुमार को भी गिरफ्तार
कर लिया। कार्यवाही टीम में उनि थानाधिकारी खेताराम, कांस्टेबल मनफूल, अशोक कुमार,
मुकेश कुमार व महिला कांस्टेबल पूनी शामिल रही।