बाप में हुआ सीमाजन कल्याण समिति के तत्वावधान में शक्ति पूजन कार्यक्रम बाप न्यूज/ रमन दर्जी | कस्बा स्थित आदर्श विद्या मंदिर के विशाल ...
बाप में हुआ सीमाजन कल्याण समिति के तत्वावधान में शक्ति पूजन कार्यक्रम
बाप न्यूज/ रमन दर्जी | कस्बा स्थित आदर्श विद्या मंदिर के विशाल कक्ष में मंगलवार शाम को सीमाजन कल्याण समिति बाप नगर का शक्ति पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शस्त्रों की पूजा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीमाजन कल्याण समिति के राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री स्वरूपदान ने कहा की शक्ति शाली के सामने सभी झुकते है। निर्बल की कोई मदद नहीं करता। सुरक्षा व विकास में हमे पहले सुरक्षा को चुनना होगा। हम सुरक्षित होंगे तो विकास अपने आप होगा। भय के वातावरण में कोई विकास की कल्पना भी नहीं कर सकता। सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं के हाथो में आत्म रक्षा के लिए शस्त्र है। हमे भी आत्मरक्षा के लिए शस्त्र रखने चाहिए। देश की सीमाएं सुरक्षित रहे इसके लिए शक्तिशाली युवाओ की फौज तैयार हो। देश की सीमा का घेरा मजबूत हो। इसकी चिंता करे। कार्यक्रम में संघ के बाप खंड संघचालक मनसुख पालीवाल, सीमाकन कल्याण समिति फलोदी जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री, तहसील अध्यक्ष मांगीलाल सियाक, भारत विकास परिषद के ओम राठी, अशोक चांडक, नगर कार्यवाह पुखराज, भोजाराम, श्याम सुंदर माकड़, मुरलीधर, दिनेश बजरंगी, अनिल आचार्य, दामोदर मेहता, शक्ति केंद्र प्रमुख दिलीप भाटी, पपुराम, श्याम सुंदर भूतड़ा, मांगीलाल सारण, रमेश प्रजापति, राधेश्याम तंवर आदि मौजूद रहे।