Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

FRT के खिलाफ डिस्काॅम श्रमिक संघ जल्द करेगा आंदोलन : राजपुरोहित

  बाप न्यूज : रमन दर्जी | मतोड़ा में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ जिला वृत कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष करनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हु...


 बाप न्यूज : रमन दर्जी | मतोड़ा में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ जिला वृत कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष करनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्युत राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रामकरन रियाड, डिस्कॉम महामंत्री सतीश राठौड, डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य श्रवण गहलोत, जिला सरंक्षक प्रेम सिंह कच्छावा,  चौथमल मीणा, जिला महामंत्री संजय टॉक भी उपस्थित थे। बैठक में कार्मिको ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जिले में FRT टीम फील्ड में कार्य नही करती है। जिस कारण कर्मचारियों को अधिकारियों के दबाव में FRT का कार्य करना पड़ता है। जो कि सरासर गलत है। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि संगठन स्तर पर FRT के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिलावृत में यात्रा भत्ता, अधिक कार्य भत्ता, उपार्जित अवकाश सहित कर्मचारियों की कई समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि 13 अक्टुबर को भारतीय मजदूर संघ जिला अधिवेशन फलोदी में श्रमिक संघ का जिला अधिवेशन साथ आयोजित किया जाएगा।
बैठक में जिलावृत में फलोदी से कैलाश विश्नोई, नेताराम देवड़ा, अरुण कुमार, सवाई सिंह भाटी, इमरता राम, भगवती लाल जोशी, हरीश वर्मा, लोहावट से लाधूराम विश्नोई, आऊ से जय प्रकाश स्वामी, पीपाड़ से अशोक गोड, सुरेश कच्छावा, बाप से दिनेश कुमार, हनुमान दास, इंद्राज, बापिणी से राजीव कौशिक, ओसियां से लालसिंह राजपुरोहित, बद्री प्रजापत, मतोड़ा से चौथमल मीणा, शंकर लाल, कैलाश प्रसाद मीणा, भोपालगढ़ से कैलाश प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।