Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विश्नोई लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष, पालीवाल मंत्री चुने गए

बाप न्यूज : रमन दर्जी |  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बाप के वार्षिक चुनाव रविवार को यंहा शिक्षक सदन में चुनाव अधिकारी मोहनलाल जीनग...


बाप न्यूज : रमन दर्जीराजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा बाप के वार्षिक चुनाव रविवार को यंहा शिक्षक सदन में चुनाव अधिकारी मोहनलाल जीनगर व पर्यवेक्षक गिरधारीलाल की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्व सहमति से प्रदीप विश्नोई को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष तथा उपशाखा मंत्री माणकलाल पालीवाल को चुना गया। इसके अलावा सभाध्यक्ष श्यामसुंदर सोलंकी, कोषाध्यक्ष रेखचन्द पालीवाल, महिला मंत्री बेबी देवी पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुदान चारण को भी सर्व सहमित से चुना गया। इसके साथ ही ज़िला महासमिति के 38, प्रदेश महासमिति के 10 तथा उपशाखा कार्यकारिणी के 26 सदस्य चुने गए। चुनाव के बाद अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का अन्य शिक्षको ने साफा व माला पहना उनका अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी ने नई कार्यकारिणी को दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मज़बूत करने का संकल्प दिलाया। लगातार तीसरी बार उप शाखा अध्यक्ष बने प्रदीप विश्नोई ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता प्रकट की। शिक्षको ने अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का माला पहना अभिनंदन किया। इस मौके पर मांगीलाल कुमावत, मोतीलाल, माणकराम डारा,  लक्ष्मण सिंह चौहान, किशनाराम डारा, रमेश गोपा, संजय गोदारा, कैलाश, जयनारायण, जयकिशन, महिपाल जानी, अर्जुनराम, हंसराज, माधूदान, ओमप्रकाश सारण, सुभाष चन्द्र, रामनिवास पूनिया सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।