Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजपुरोहित होंगे स्टार आइकन अवार्ड 2024 से सम्मानित

बाप न्यूज : रमन दर्जी |  जयपुर में यूथ वर्ल्ड स्टार आइकॉन अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में देश भर से सर्व समाज की 51 प्रतिभाएं...

बाप न्यूज : रमन दर्जीजयपुर में यूथ वर्ल्ड स्टार आइकॉन अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में देश भर से सर्व समाज की 51 प्रतिभाएं जिन्होंने वास्तव में अपने अपने क्षेत्र में उपलब्धि अर्जित की है, उनको अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 
जोधपुर डिस्काॅम फलोदी में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ के डिस्काॅम श्रमिक संघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष करन सिंह राजपुरोहित को भी जयपुर में सम्मानित किया जाएगा। राजपुरोहित को जोधपुर जिले में बिजली कर्मचारियों में नेताजी के रूप में पहचान मिली हुई है। सभी कर्मचारियों के सहयोग के साथ साथ समाज सेवा व रक्तदाता में अग्रणी भूमिका में देखा जाता है। स्वयं अभी तक 35 बार रक्तदान कर चुके है व मेडिकल कॉलेज जोधपुर में सपत्नीक मरणोपरांत देहदान की घोषणा भी कर रखी है। राजपुरोहित को दिल्ली में राजपुरोहित गौरव अवार्ड, यूथ वल्ड डायमंड अचीव अवार्ड व जोधपुर में श्रीपरशुराम अवार्ड मिल चुके है। राजपुरोहित को जयपुर में अवार्ड मिलने से उनके चाहने वालो का बधाई देने का तांता लग गया है।