Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम से सावधानी जरूरी

बाप न्यूज |  ग्रामीण विकास विज्ञान समिति कलरा द्वारा संचालित ईडब्लूजीएल परियोजना के तहत बुधवार को सिहड़ा ग्राम में स्वयं सहायता समूह की एक ...


बाप न्यूजग्रामीण विकास विज्ञान समिति कलरा द्वारा संचालित ईडब्लूजीएल परियोजना के तहत बुधवार को सिहड़ा ग्राम में स्वयं सहायता समूह की एक दिन की जलवायु परिवर्तन से सावधानी विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वक्ताओ ने उपस्थित महिलाओ से कहा की मानव अपने स्वार्थ के कारण जंगल काट रहा है। धरती का तापमान बढ़ रहा है। बे मौसम ओले गिरना, कम वर्षा, भीषण गर्मी यह सब कलाईमेंट चेंज के कारण हुआ है। परियोजना समन्वयक मानाराम ने कहा की अनावश्यक कार्यों से वाहन चलाकर प्रदूषण फैला रहा है। कल कारखानो की जहरीली गैस वातावरण में जहर घोल रही है। अगर मानव ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो परिणाम खतरनाक होंगे। गर्मी का तापमान बढ़ गया। जिसके कारण कई पक्षियों की प्रजातियां समाप्त हो जायेगी। धरती पर मनुष्य का जीना दूभर हो जायेगा। जलवायु परिवर्तन एक संकेत है। हमे अधिकतम पेड़ पौधे लगाकर उसका संरक्षण करना होगा। अंधा धुंध जंगल कट रहे यह चिंता की बात है। स्वयं सहायता समूह आमजन को जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान से अवगत करावे। इस दौरान कमला भील, मीनाक्षी, टिपू, केंकू देवी, मोहनी, तुलसी सहित कई मौजूद रहे।