Page Nav

HIDE
Saturday, April 5

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू

बाप न्यूज |  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला फलोदी का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन बाप में शुक्रवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करत...


बाप न्यूजराजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला फलोदी का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन बाप में शुक्रवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीबीईओ मनफूल सिंह ने कहा की शिक्षक पर ही राष्ट्र चेतना का जिम्मा रहता है। इसलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है। शिक्षक विकट परिस्थिति में भी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभाग संगठन मंत्री राणीदान सिंह भुट्टो ने कहा की संगठन सदैव शिक्षको की पैरवी के लिए तत्पर रहता है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय भारतवर्ष में सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है। कार्यक्रम को नरपत सिंह भाटी, प्रधानाचार्य पप्पू राम, मांगीलाल कुमावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदीप विश्नोई, माणक पालीवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।