चार गाये भी करंट से मरी, दो महिलाएं भी झुलसी, टेपू के जोधानी बास की घटना, सैन्य सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि बाप न्यूज | बाप क्षेत्...
सरपंच प्रवीणसिंह
ने बताया कि जोधाणी बास में सिंगल फेस ट्रांसफार्मर से 10 -12 घरों में विद्युत कनेक्शन
लिया हुआ है। गुरूवार रात करीब पौने नो बजे उस सिंगल फेस ट्रांसफार्मर मंे फेस टू फेस
हो जाने से घरो में हैवी कंरट दौड़ गया। इस दौरान अपने घर में फ्रीज पर रखे मोबाइल को
उठाते समय सैनिक हेमसिंह पुत्र पाबूदानसिंह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालात में
उन्हे फलोदी ले गए, जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा करंट से
चार गायों की भी मौत हो गई। हैवी करंट से सभी 10 – 12 बाहर घरो में चालू हालात के विद्युत
उपकरण भी जल कर नष्ट हो गए। लोगों के घरो की फिटिंग तक जल गई। करंट फैलते ही जोधाणी
बास में अफरा तफरी मच गई थी।
पोकरण से पहुंची
सैन्य टुकड़ी, एसडीएम भी पहुंचे टेपू
पूर्व उप सरपंच
भंवरसिंह ने बताया कि हेमसिंह भारतीय सेना में था। अभी एक माह की छुट्टी पर घर आया
हुआ था। वर्तमान में वह सिक्कम में तैनात था। उसे छुट्टी पर आए दस दिन ही हुए थे कि
अनहोनी की घटना घट गई। उसके दो छोटे छोटे बच्चे है। घटना के बाद से गांव में शोक की
लहर फैल गई। सैनिक का शव शुक्रवार सुबह फलोदी से बाप के सरकारी अस्पताल लाया गया। यंहा पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना पर बाप उपखंड
अधिकारी मांगीलाल, तहसीलदार रमजान खान, रिटायर्ड सूबेदार मैजर पूंजराजसिंह, पहाड़सिंह
रावरा, पटवारी भोमराज पालीवाल सहित बड़ी संख्या में लोग सैनिक के अंतिम संस्कार में
भाग लेने के लिए जोधाणी बास पहुंचे। पोकरण से आई सैन्य टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर
सैनिक हेमसिंह को अंतिम विदाई दी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया
गया।