बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर भैय्या नदी में विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति उमस शाखा फलो...
बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर भैय्या नदी में विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति उमस शाखा फलोदी शहर के तत्वावधान में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उमस के प्रेमरतन सोनी एवं अशोक पंचारिया ने उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। जागरूक नागरिक इन्द्र कुमार बोहरा ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों को लेकर इस क्षेत्र में अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि खाद्यान वस्तुओं में मिलावट, कम तोल, भ्रामक विज्ञापनों एवं नीम हकीमों के माध्यम से उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। जानकारी के अभाव में उपभोक्ता शिकायत नही कर पा रहे है। समाज सेवी गणेश चांडा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता आसानी से ठगी का शिकार हो रहे है तथा जानकारी के अभाव में वे ठगी के खिलाफ कार्रवाई नही कर पा रहे है। चांडा ने कहा कि उमस संस्थान द्वारा उपभोक्ता जागरूकता के संबंध में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जागरूक उपभोक्ता कमल भूतड़ा एवं सुनील कुमार बुरड़ ने बताया कि सभी उपभोक्ता खरीदी गई सामग्री का बिल अवश्य लेवें ताकि जरूरत पड़ने पर बिल काम आ सके। इस अवसर पर उमस फलोदी शहर की नई कार्यकारिणी का सर्व सहमति से गठन किया गया जिसमें अशोक पंचारिया को अध्यक्ष, गणेश चांडा एवं रविंद्र नाहटा को उपाध्यक्ष, रमेश व्यास को सचिव, कमल भूतड़ा को कोषाध्यक्ष, मुकेश कोठारी को सह कोषाध्यक्ष, सुनिल कुमार बुरड़ को प्रचार मंत्री, ललित जैन को संयुक्त प्रचार मंत्री तथा जानकीलाल सोनी, राहुल खत्री, तुलसीदास, जितेंद्र दवे, राजेश छंगाणी, भीखसिंह राजपुरोहित एवं संतोष पुरोहित को सदस्य मनोनीत किया गया है।