Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल ) भारतीय जनता पार्टी फलोदी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय ...
Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
भारतीय जनता पार्टी फलोदी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जोधपुर एवं बीकानेर संभाग की वर्चुअल रैली शनिवार सुबह 11 बजे की बजाय 12.30 बजे होगी।
जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला |
पालीवाल ने बताया कि वर्चुअल रैली को आम जनता ज्यादा से ज्यादा देखे इसके लिये फलोदी के 15 मंडलों में 10-10 एलईडी की व्यवस्था की गई है। स्थानीय स्तर पर टीवी केबल के माध्यम से भी रैली का प्रसारण किया जायेगा। फलोदी जिले के आईटी विभाग, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भी वर्चुअल रैली के लिये बड़े स्तर तैयारियां की गई है। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर नवाचार करती है। उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम साल पूर्ण होने पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वर्चुअल रैली का आयोजन करने की योजना बनाई। जिसमें प्रथम रैली गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार में की गई। उक्त रैली को करीबन 1.30 करोड़ लोगो ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देखा एवं सुना है।
इसी कड़ी में राजस्थान में प्रथम रैली प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा आयोजित की गई। जिसको करीबन 35 लाख लोगो द्वारा देखा गया। भाजपा आईटी विभाग के बुरड़ ने कहा कि सभी फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब के माध्यम से लाईव सुन सकते है। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता तथा विचारधारा के लोग डिजिटल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सुनेगें।